छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया – श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही
छुट्टी के दिन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर सम्मान देने स्कूल आएं कौही के बच्चे

कौही। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के कारण सरकारी छुट्टी रहता है। इसके बावजूद शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बच्चे बड़ी संख्या में स्कूल में इकट्ठा होकर स्कूल में स्थित अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री छायाचित्र पर उनके जयंती एवं उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति दिए गए महान योगदान के लिए स-सम्मान याद किए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया है। जो आज भी हमें मार्गदर्शन करते हैं।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे,पंच श्रीमती सरोज निषाद,वरिष्ठ नागरिक सुरेश साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

पाटन में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने किया नमन

पाटन में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है