देव कुमार निषाद बने निषाद समाज के अध्यक्ष,

* निषाद समाज पाटन तहसील अध्यक्ष बने देव कुमार निषाद, लगातार चौथी बार दर्ज की जीत…
* निषाद समाज पाटन में देव कुमार निषाद का दबदबा कायम, चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित…

पाटन। निषाद समाज पाटन तहसील का अध्यक्षीय चुनाव रविवार को सामाजिक भवन पाटन में गहमा-गहमी और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष देव कुमार निषाद और पूर्व सरपंच विष्णु निषाद के बीच सीधा मुकाबला हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मतदान के बाद हुई मतगणना में देव कुमार निषाद ने विष्णु निषाद को पराजित करते हुए लगातार चौथी बार निषाद समाज पाटन तहसील के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया। तहसील क्षेत्र में कुल 295 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुंदरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सुबह से ही सामाजिक भवन में चुनाव को लेकर समाज के मतदाताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। देव कुमार निषाद के निर्वाचित होने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और समाजजनों में खुशी का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज के अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद देव कुमार निषाद ने समाज के सभी मतदाताओं और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज की एकता, विकास और सामाजिक हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी कार्य करते रहेंगे।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है