“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आत्मीय संवाद
दुर्ग। “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री एवं OBC मोर्चा के श्री सुरेन्द्र साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पंच परमेश्वर यदु, अंजनी साहू, सतरूपा वर्मा, लीला वर्मा, निर्मला ठाकुर, देहुती वर्मा एवं मंजू साहू सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ उपस्थित रहीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में माताओं एवं बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ पहुँचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों, अनुभवों एवं सुझावों को लेकर भी आत्मीय संवाद हुआ।
छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ .Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://chat.whatsapp.com/Fv2HbcOsgs9CpHja1ONFlX?mode=gi_t
केंद्र सरकार की “सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0” तथा “पोषण अभियान” जैसी महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा प्रारंभिक बाल विकास को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सेवाभाव हमारे बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।


