बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित पालकों के आग्रह पर विद्यालय में पालक, शिक्षक और विद्यार्थी बैठक का आयोजन सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए अलग-अलग दिवस में मध्यान्ह भोजन पश्चात किया गया। जिसमें सभी बच्चे तथा उनके पालकगण और कक्षा शिक्षक ने बैठक में 10 बिंदुओं पर सार्थक चर्चा पश्चात सकारात्मक निर्णय लिए।

प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि बैठक में बच्चों को घर में सुबह -शाम नियमित रूप से पढ़ाई – लिखाई करवाने। बच्चों के कापी पर प्रतिदिन पालक द्वारा हस्ताक्षर करके पढ़ाई – लिखाई पर आवश्यक सहयोग करने। घर में बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के कमरे साफ- हवादार- प्रकाशयुक्त व कोलाहल मुक्त रखने। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य-पदार्थों के सेवन से बचाने के लिए बच्चों को नगद राशि देने पर रोक। मोबाइल – टीवी से दूर रखने।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पालकों के बात नहीं मानने एवं घर में पढ़ाई नहीं करने या गंदी गाली देने पर शिक्षक को सूचित करने।बच्चे को स्वयं के शरीर व कपड़े की सफाई खुद से करवाने।घर में पालक के अलावा आवश्यकता होने पर अन्य शैक्षिक मार्गदर्शक का सहयोग लेने। बच्चों को रूचि के अनुसार अन्य पसंदीदा कला के विकास का अवसर प्रदान करने।पालक द्वारा अपने लिए बच्चों से नशीला पदार्थ दुकान से खरीद कर लाने पर रोक लगाने।

नियमित रूप से स्कूल भेजने। बच्चों के बाल-नाखुन- कपड़े- मोजा- जूता की सफाई पर ध्यान देने जैसे प्रमुख बातों पर पालकों द्वारा संकल्प लिए गए। बैठक में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित सभी बच्चे व उनके पालकगण उपस्थित रहे।

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

महामाया मंदिर पाटन में 371 से ज्यादा ज्योत प्रज्वलित

पाटन । नगर पंचायत पाटन में प्रसिद्ध महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में दीप ज्योत प्रज्वलित हुए महामाया ट्रस्ट समिति के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है