राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पाटन ब्लॉक से तीन सौ स्काउट- गाइड, रोवर, रेंजर्स हुए शामिल

पाटन। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी , राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट श्री इंदरजीत सिंह खालसा जी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्व. बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में किया गया ।

इस आयोजन में शामिल होने जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री जगजीत सिंह धीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन सह पदेन जिला सहायक कमिश्नर स्काउट श्री ढालेंद्र देवांगन, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे, जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत के मार्गदर्शन में तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकासखंड पाटन के सचिव एवं नोडल अधिकारी ललित कुमार बिजौरा के नेतृत्व में पाटन ब्लॉक से तीन सौ स्काउट – गाइड, रोवर – रेंजर्स सहित प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पाटन ब्लॉक के कन्या शाला सेलूद, सेजस बालक सेलूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडपेंडरी, धौराभाठा, कन्या भिलाई तीन, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरर, गब्दी , सेजस कन्या पाटन, सेजस बालक पाटन, सेमरी, मिडिल स्कूल अखरा, जामगांव आर, कानाकोट, बेल्हारी, ओदरागहन, सांकरा के स्काउट गाइड रोवर रेंजर सर्व धर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित हुए एवं सर्व धर्म प्रार्थना कर विश्व शांति और अहिंसा का संदेश जन जन तक पहुंचाने संकल्प लिए ।

इस कार्यक्रम में प्रभारी शिक्षक मोहन लाल साहू, श्रीमती कल्पना शुक्ला, दीक्षा तिवारी , चंचल द्विवेदी, हरिश्चंद्र देशप्यारे, श्रीमती संगीता घाटगे, गणराज साहू, श्रीमती शशिकला साहू, अनय कुमार बँधे, श्रीमती ममता राजपूत, बुधराम साहू, श्रीमती सरिता देवांगन, मनोहर लाल साहू का विशेष योगदान रहा । इस सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ढालेंद्र देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पूरे टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है