पाटन: दुर्गोत्सव पर आत्मानंद चौक में सजेगा मांता का भव्य दरबार, पंचम वर्ष मनेगा खास हुआ भूमि पूजन

पाटन। इस वर्ष युवा दुर्गोत्सव समिति आत्मानंद चौक पाटन में पंचम वर्ष का दुर्गोत्सव विशेष आकर्षणों के साथ आयोजित करने जा रही है। दुर्गा पूजा को देखते हुए आज पदाधिकारियों द्वारा पूजा पंडाल स्थल का भूमि पूजन किया गया। वहीं समिति ने बताया कि इस बार भव्य पंडाल के साथ लाइट शो मुख्य आकर्षण होगा। आत्मानंद चौक में माता का दरबार सजाया जाएगा, जहां भक्तजन श्रद्धा और आस्था के साथ दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार पाँच वर्षों से यह आयोजन समाज में एकता और भक्ति का संदेश दे रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। खासकर रात में रोशनी से जगमगाता लाइट शो श्रद्धालुओं और दर्शकों को अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है