नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार 1 नवंबर को ग्राम नारधी में स्वयंसेवकों द्वारा सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की रक्षा, संगठन की मजबूती और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, इसी भाव से शस्त्रों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गयासर्वप्रथम एकत्रित पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों द्वारा देश भक्ति गीत के घोष के साथ गांव के मुख्य मार्गों में पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित कतारों में कदम ताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन के किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेन्द्र साहू जी ने बताया कि विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी, इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। संघ का यह कार्यक्रम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेला राम साहू जी, संजय शर्मा जी, प्रणव शर्मा जी, औंधी मंडल के कार्यवाह योगेन्द्र साहू जी, स्वयंसेवकगण, बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवक, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

चंगोरी विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज, पुलिस प्रशासन ने बच्चों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मेधावी प्रतिभागियों को मिले गोल्ड व सिल्वर मेडल... पाटन। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पाटन थाना पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना,...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है