सांकरा को मिली विकास की सौगात, 1200 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन संपन्न

* सांकरा में 1200 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, 2.39 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य…
* 2.39 करोड़ की लागत से बनेगा सांकरा में सीसी रोड, ग्रामीणों में खुशी की लहर…
* प्रणव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ…

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में ग्रामीण विकास को गति देने वाली बड़ी सौगात के रूप में 1200 मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग का भूमिपूजन जनपद सदस्य एवं सभापति प्रणव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर के साथ विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत गांव-गांव विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज ग्राम सांकरा में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। वहीं इस सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उपसरपंच रामशरण बंधे, पंच तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यादव, विकास सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है