आज दुर्ग जिला कांग्रेस का एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन

30 जनवरी को एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन, दुर्ग ग्रामीण जिले में 7 जगह होगा चक्काजाम

दुर्ग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में एकदिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन दुर्ग जिले के 7 स्थान पर किया जाएगा जिसके लिए अलग अलग पॉइंट बनाया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के किसानों की धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तथा किसानों के हितों की अनदेखी के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकृष्ट किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान पूर्व से निर्धारित किए गए हैं। जिनमें बजरंग चौक सेलूद, उमदा रोड भिलाई 3, मुख्य चौक अंडा, बस स्टैंड अहिवारा, हाई स्कूल तरुण सांस्कृतिक भवन के पास जामुल, बाजार चौक बोरी, स्टेशन चौक कुम्हारी कुल 7 पॉइंट बनाये गए है। सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है