त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के आदर्श आज भी देते हैं समाज को दिशा …
* मानसगान मंच से गूंजा श्रीराम का संदेश, कल्पना साहू ने युवाओं से की आदर्श अपनाने की अपील…

रानीतराई : दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम चुलगहन में आयोजित त्रि-दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू अध्यक्ष साहू संघ पाटन, नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन, भानुप्रिया साहू महिला उपाध्यक्ष साहू संघ, परि साहू संघ जामगांव आर एवं नीलेश्वरी साहू मंचासीन रहे।

अपने उद्बोधन में कल्पना नारद साहू ने भगवान श्रीराम के विचार, मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र आज भी समाज को संस्कार, अनुशासन और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में बेनीराम साहू, पुरेंद्र रघुवंशी, नारायण यादव, अशोक कुलदीप, पुलस्त्य साहू, घनश्याम, संतोष रघुवंशी, आत्मा साहू, मनीष चौहान, पुरुषोत्तम साहू, पवन कुमार, डे साहब रघुवंशी सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मानसगान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा।

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

मंडल स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव देवांगन समाज में शामिल हो रहे कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

* मंडल स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव देवांगन समाज में शामिल हो रहे कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग... *  दक्षिण पाटन के रानीतराई में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है