जमराव में 21 जनवरी को निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह

* जमराव में 21 जनवरी को भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह…
जमराव(पाटन) : ग्राम जमराव में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं भव्य मंडाई मिलन समारोह का आयोजन 21 जनवरी 2026, बुधवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्वक किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा से होगा। इसके पश्चात 11 बजे सत्यनारायण पूजा, शाम 5 बजे रामायण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी “रंग रसिया जोड़ीदार” (लखनपुरी, चारामा) द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान. श्री विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग तथा मान. श्री भूपेश बघेल जी विधायक पाटन पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में मान. श्री कुंवरसिंह निषाद जी, विधायक गुंडरदेही सहित जिले एवं जनपद स्तर के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है