नव वर्ष 2026 पर पाटन में धार्मिक शुरुआत, अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Advertisement

* नव वर्ष 2026 पर पाटन में धार्मिक शुरुआत, अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना…
* पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ने नव वर्ष पर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद…
* धार्मिक आस्था के साथ नए साल का स्वागत, नगरवासियों को मंडाई का आमंत्रण…
पाटन : कैलेंडर नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगर के प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर एवं माँ शीतला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा उपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नागरिकों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि आगामी 6 जनवरी, मंगलवार को पाटन नगर में पारंपरिक भव्य मंडाई (मेला) का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर की प्रथम महिला मुखिया रीना भाले, उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति एवं वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद केवल देवांगन, सभापति एवं वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद जितेन्द्र निर्मलकर, सभापति एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद देवेन्द्र ठाकुर, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन सहित लता भाले, ईश्वरी भाले, योगेश सोनी एवं परिवारजन उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस आयोजन से नगर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है