अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

Advertisement

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन…
* 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल किया स्वर्ण पदक…
* अजमेर से अमलेश्वर तक खुशी की लहर, लक्ष्मण साहू ने बढ़ाया प्रदेश का मान…

अमलेश्वर : राजस्थान के अजमेर में आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों के एथलीटों ने हिस्सा लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रतियोगिता में नगर पालिका अमलेश्वर के खिलाड़ी लक्ष्मण साहू ने 50+ आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीनों वर्गों में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। लक्ष्मण साहू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अमलेश्वर डीह और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।

चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 10 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी शामिल थे। पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 कांस्य, वहीं महिला वर्ग में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक हासिल किए। इस प्रकार छत्तीसगढ़ टीम ने कुल 15 मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

लक्ष्मण साहू की इस उपलब्धि पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद डोमन यादव सहित नगर के मित्रों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक — प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

* डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक -- प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा... * पाटन कालेज मे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को...

ग्राम गभरा में उत्साहपूर्वक मनाया बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

* शिक्षा से ही संभव है समानता का सपना: प्रणव शर्मा... * "गभरा" में सतनाम युवा संगठन के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, बाबा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है