महात्मा गांधी विश्व विश्वविद्यालय में खेल सम्मेलन 2025-26 का भव्य शुभारंभ, 02 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

Advertisement

* महात्मा गांधी विश्व विश्वविद्यालय में खेल सम्मेलन 2025-26 का भव्य शुभारंभ, 02 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं…

अमलेश्वर: दुर्ग जिले के सांकरा पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में विश्व विश्वविद्यालय खेल सम्मेलन 2025-26 का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर से 02 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

सम्मेलन का उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे स्वयं भी खिलाड़ी रहे हैं और खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि “खेलो इंडिया” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी विजन है, जिसके अंतर्गत हाल ही में गांव से लेकर विधानसभा स्तर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस एवं आयुक्त विभागीय जांच छत्तीसगढ़ शासन दिलीप वासनिक, ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. आर. सक्सेना ने की। स्वागत एवं सम्मान की औपचारिकता कीड़ा अधिकारी डॉ. सेवन दास खूंटे एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित दीक्षित द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नारायण साहू एवं डॉ. सोनल तिवारी ने किया।

वहीं सम्मेलन में महामंत्री कैलाश यादव, सरपंच मोहन लोधी, राजू सोनकर, तुलाराम सिंगौर, छोटूराम यादव, प्रदीप लोधी, विवेक कौशिक, हितेश साहू, पुनीत पटेल, तिहारू बघेल, कामता प्रसाद सिंगौर, मुकुंद विश्वकर्मा सहित विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है