धूमा में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

पाटन/दुर्ग: संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा के तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 से 31जनवरी तक ग्राम धूमा के प्राथमिक शाला प्रांगण में किया गया।

इस योग शिविर में स्कूल के बच्चों सहित ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ 27 जनवरी को भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना से हुआ। योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन चना गुड एवं आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा बहुत ही सरल तरीके से योग अभ्यास कराया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस शिविर डॉक्टर अनिता साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा ने योग के संबंध में जानकारी प्रदान की। शिविर में रितु केतु साहू फार्मासिस्ट दीपक यादव औषधालय सेवक एवं सावित्री वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया गया इस शिविर में कुल 150 हितग्रहियों ने लाभ लिया।

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है