18 साल बाद पाटन में लौटी मीनाबजार की रौनक, योगेश निक्की भाले की पहल लाई रंग

Advertisement

* मीनाबजार से गुलजार हुआ पाटन, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़…
* अध्यक्ष की अभिनव सोच से पाटन में फिर सजा मीनाबजार, चारों ओर हो रही सराहना…
* रौनक बढ़ी तो अफवाहें भी उड़ीं, फिर भी सफल हो रहा पाटन का मीनाबजा…

 फेसबुक से जुड़े 

पाटन: नगर पंचायत पाटन में 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर मीनाबजार का आयोजन शुरू होने से नगर में उत्साह और रौनक का माहौल बन गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले की अभिनव पहल से शुरू हुए इस मीनाबजार में महिलाओं, बहनों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम ढलते ही बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ जाती है और पाटनवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मीनाबजार में घरेलू उपयोग की वस्तुएं, श्रृंगार सामग्री, बच्चों के खिलौने, खान-पान के स्टॉल सहित मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे न केवल नगरवासियों को स्थानीय स्तर पर खरीदारी और मनोरंजन का अवसर मिल रहा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी रोजगार एवं आय का नया माध्यम प्राप्त हुआ है।

नगरवासियों का कहना है कि मीनाबजार से पाटन की रौनक लौट आई है और लंबे समय बाद परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में समय बिताने का अवसर मिला है। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों की भागीदारी इस आयोजन की सफलता को दर्शा रही है। नगर के कई नागरिकों ने इसे अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की दूरदर्शी सोच और जनहितकारी निर्णय बताया है।

हालांकि, मीनाबजार की बढ़ती लोकप्रियता से असहज कुछ विरोधी तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयोजन पूरी तरह नियमों के तहत एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सक्रियता के चलते किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी है।

कुल मिलाकर 18 वर्षों बाद शुरू हुआ मीनाबजार पाटन के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में नई ऊर्जा भर रहा है और नगरवासियों के बीच यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

देव कुमार निषाद बने निषाद समाज के अध्यक्ष,

* निषाद समाज पाटन तहसील अध्यक्ष बने देव कुमार निषाद, लगातार चौथी बार दर्ज की जीत... * निषाद समाज पाटन में देव कुमार निषाद का...

आज अध्यक्ष पद को लेकर विष्णु – देव आमने-सामने

* पाटन में निषाद समाज अध्यक्ष पद का चुनाव आज, देव कुमार और विष्णु निषाद आमने-सामने... * 295 मतदाता करेंगे मतदान, नामांकन के बाद चुनावी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है