घुघुवा में NSS शिविर का समापन, प्रणव शर्मा ने किया स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन

ग्राम घुघुवा में एन एस एस शिविर के समापन समारोह में प्रणव शर्मा ने किया स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा में श्री रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के फार्मेसी के छात्रों द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा रहे।

कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती शैलेन्द्री साहू सहित विश्वविद्यालय के प्राचार्य, शिविर प्रभारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा मतदाता जागरूकता जैसे अनेक जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गांव की गलियों, विद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रणव शर्मा ने कहा कि एन एस एस युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे शिविर उन्हें समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की, कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना जामगाँव आर में FIR दर्ज करने सौंपा आवेदन। जामगांव आर,...

भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर दुर्ग कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

राजीव भवन, दुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया स्मरण दुर्ग। भारत की प्रथम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है