जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू
पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में आज दिनांक 15 नवंबर 2026, रविवार को धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर किसानों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री ललित सोनकर, ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर, समिति प्रबंधक श्री रामेश्वर साहू लेखराज निषाद उप सरपंच सहित कृषकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री बी.आर. साहू, श्री जनक साहू, श्री शैलेन्द्र कुमार साहू, श्री सेवाराम साहू एवं श्री वीरेन्द्र साहू सहित अन्य किसान भी शामिल हुए।
धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के साथ ही क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने की सुविधा मिलने लगी है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से खरीदी कार्य संपन्न कराने की बात कही।


