जमराव में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ

जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभपाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में आज दिनांक 15 नवंबर 2026, रविवार को धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर किसानों में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री ललित सोनकर, ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर, समिति प्रबंधक श्री रामेश्वर साहू लेखराज निषाद उप सरपंच सहित कृषकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री बी.आर. साहू, श्री जनक साहू, श्री शैलेन्द्र कुमार साहू, श्री सेवाराम साहू एवं श्री वीरेन्द्र साहू सहित अन्य किसान भी शामिल हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने के साथ ही क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने की सुविधा मिलने लगी है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से खरीदी कार्य संपन्न कराने की बात कही।

पांच साल तक किसानों की समस्याएं दूर नहीं कर पाए भूपेश, अब धान खरीदी पर बांट रहे ज्ञान – हर्षा लोकमणि

भाजपा की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब दें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। पाटन। भाजपा जिला...

आज 13 तारीख को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

आज 13 तारीख को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन, नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है