छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाने में सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना जामगाँव आर में FIR दर्ज करने सौंपा आवेदन।

जामगांव आर, 21 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़िया समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक एवं धमकीपूर्ण टिप्पणी किए जाने के मामले में आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जामगांव आर खड़ द्वारा थाना जामगांव आर पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित महिला मधुबाला गिरी के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

सेना द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लिए “जाहिल-गंवार” एवं “अनपढ़” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही छह नंबर की चप्पल का निशान गाल पर पड़ने एवं सामने आने पर पेंट गीली हो जाने जैसी धमकीपूर्ण भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सेना का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी केवल छत्तीसगढ़िया समाज का अपमान नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और यहां के मेहनतकश लोगों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो एवं उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानूनी धाराओं में FIR दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

सेना ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़िया समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है। यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना समाज के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी । छत्तीसगढ़िया समाज के सम्मान से समझौता नहीं होगा उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, खड़ अध्यक्ष टामन कौशिक ने दिया।

भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर दुर्ग कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

राजीव भवन, दुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया स्मरण दुर्ग। भारत की प्रथम...

जमराव में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ

जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है