eKYC में आ रही दिक्कतों पर पाटन कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

* महतारी वंदन योजना के हितग्राही परेशान,सर्वर समस्या और शुल्क वसूली के खिलाफ पाटन कांग्रेस ने जताया विरोध, eKYC प्रक्रिया में कि राहत की मांग…
* चॉइस सेंटरों में शुल्क से बढ़ा बोझ, नि:शुल्क eKYC की मांग तेज, पाटन में कांग्रेस ने उठाई आवाज, समय-सीमा बढ़ाने की मांग…

पाटन (दुर्ग): नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को eKYC कराने में आ रही समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पाटन को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसजनों ने व्यवस्था में सुधार और हितग्राहियों को राहत देने की मांग की है।

 फेसबुक से जुड़े 

ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा eKYC के लिए निर्धारित कम समय-सीमा एवं लगातार आ रही सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में हितग्राही समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग प्रभावित हो रहा है।

पाटन में 12 अप्रैल को कोसरिया मरार समाज का शपथ ग्रहण समारोह


कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई निजी चॉइस सेंटरों में शुल्क लेकर तत्काल eKYC किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ रहा है। उन्होंने इसे व्यवस्था की खामी बताते हुए पारदर्शी और नि:शुल्क सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की।

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से आग्रह किया कि हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए eKYC की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को मजबूरी में शुल्क देकर प्रक्रिया पूरी न करनी पड़े। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है