अम्लेश्वर 11जनवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर नगर के महामंत्री दुर्गेश सोनू साहू ने पालिका अध्यक्ष के लिए दावेदारी की है। उन्होंने मीडिया से जानकारी शेयर करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ख्याल रखने वाला पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़े से बड़े पद का जिम्मेदारी देने का काम करते हैं।
नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में इस बार स्थानीय सरकार भाजपा की बनेगी। पार्टी अगर मुझ पर भरोसा करके टिकट देगी तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। नगर के भाजपा कार्यकर्ता निश्चित रूप से मेरे समर्थन में खड़े हैं जिसका परिणाम मुझे आने वाले समय में मिलेगा।