पाटन : जमराव में मातर मिलन समारोह का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया कला प्रदर्शन

* ग्राम पंचायत जमराव में मातर मिलन समारोह का भव्य आयोजन…
* जय बजरंग एवं लवकुश अखाड़ा कला के खिलाड़ियों ने किया रोमांचक प्रदर्शन…    जमराव(पाटन): दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत जमराव में मातर मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों सहित आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। पूरे गांव में उल्लास और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल देखने को मिला।

वहीं कार्यक्रम में श्री जय बजरंग अखाड़ा कला एवं श्री लवकुश अखाड़ा कला के खिलाड़ियों ने अपनी परंपरागत कला का आकर्षक एवं अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों की जुझारू प्रस्तुति और कलात्मक अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने कहा कि, समारोह का उद्देश्य ग्राम में भाईचारा, एकता और परंपरागत लोककलाओं के संरक्षण को प्रोत्साहित करना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी में लोक कलाओं के प्रति रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने भाई दूज एवं मातर मिलन के पावन अवसर पर ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने अखाड़ा कला के खिलाड़ियों को सम्मान राशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है