पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज पाटन दौरा समाजिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

Advertisement

करन साहू, कुम्हारी 23 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका कुम्हारी और जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केसरा में आज 23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल का आगमन होगा जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

आपको बता दे श्री बघेल निर्धारित समय अनुसार 4:00 बजे केसरा पहुंचेंगे और निषाद समाज के क्षेत्रीय महासभा में सामिल होंगे एवं निषाद समाज के नव निर्मित भवन के लोकार्पण कर समाज को समर्पित करेंगे इस अवसर पर तहसील निषाद समाज के पदाधिकारी सहित पाली के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।

 फेसबुक से जुड़े 

तत्पश्चात श्री बघेल 7:00 बजे नगर पालिका परिषद कुम्हारी पहुंचेंगे और एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर अपने पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहेंगे जिसकी तैयारी आयोजक समिति के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है