वैज्ञानिक विधि अपनाकर अंचल के किसान होगा समृद्ध-डॉअजय वर्मा

पाटन  29 अक्टूबर /संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रेवेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में रावे/ रेडी कार्यक्रम 2024- 25 का उन्मुखीकरण कार्यक्रम चयनित ग्राम मटंग , पाटन में दिनांक 28/10/2024 को शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती डेगेश्वरी रमेश वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत मटंग ,तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता डाॅ. अजय वर्मा अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय मर्रा रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती के तैलचित्र में दीप प्रज्वलित करके किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अधिष्ठता डॉ. अजय वर्मा ने बताया की अंचल के किसान वैज्ञानिक विधि का प्रयोगकर समृद्ध और खुशहाल हो सकेंगे।
हमारे महाविद्यालय के वैज्ञानिकों तथा प्राध्यापकों के सुझाव और निर्देशन में किसान तरक्की के राह पकड़ँगें !
आगे श्री डॉ.वर्मा द्वारा आधुनिक खेती के बारे में बहुत ही अच्छा ज्ञान देते हुऐ कहा की खरीफ एवं रबी की खेती के प्रासंगिक तकनीक बताया! छात्रों व किसानों को आपसी तालमेल के साथ अपने ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान कर कृषि के बारीकियों को सीखने के लिए प्रेरित किया तथा किसानों के अनुभव का भरपूर लाभ लेने के लिए छात्रों को आह्वान किया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कृषि उपकरणों,मॉडल तथा पोस्टर का प्रदर्शन किया गया।
प्राध्यापक डॉ.सी.आर. नेताम ने रावे गतिविधियों की विस्तृत जानकारियां छात्र छात्राओं व किसानों को दी । साथ ही रावे/ रेडी कार्यक्रम की तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं के द्वारा नृत्य व नाटक प्रसंग के माध्यम से ग्रामीणों कों जागरूक एवं मनोरंजन किया ! कृषि महाविद्यालय मर्रा के वैज्ञानिकों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों कों पौधे भेंट वितरण किया गया!
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक,अधिकारी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे एवं अपनी सहभागिता दी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है