संत कबीर पब्लिक स्कूल में हुआ सांस्कृतिक उत्सव, बच्चों का किया सम्मान

भिलाई -3 –  संत कबीर पब्लिक स्कूल जी केबिन चरोदा में सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिथि सुजीत बघेल, रामकुमार साहू, बेनुराम साहू, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, कुमारी गीता वर्मा, अर्जुन सिंह साहू, डेरहाराम साहू, विनोद साहू, डाक्टर नीता साहू, अरुण कुमार साहू, अंजू साहू, ओमन निर्मलकर, हर्षित साहू थे। सर्वप्रथम रामकुमार साहू, चंचल साहू, अर्जुन सिंह साहू, डेरहाराम साहू जी के द्वारा मां सरस्वती, संत कबीर दास जी के पूजा कर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंम किया गया।

सर्व प्रथम स्कूल प्रिंसिपल मोनाली पाल मैम, कविता पाटिल और संगीता प्रजापति द्वारा मां सरस्वती वंदना करते हुए, कार्यक्रम के अथितियो के लिए स्वागत गीत का गायन किया गया।
बच्चों के द्वारा एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक मंचन किया गया। कविता वाचन, उड़िया भाषा नृत्य समूह के द्वारा किया गया। आनंद मेला के सभी बच्चों के पालकों को पुरुस्कृत अतिथियों द्वारा किया गया। खेल कूद में शामिल बच्चों को भी मैडल, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में क्रॉफ्ट में शामिल सभी बच्चों को भी पुरुस्कृत अतिथियों द्वारा किया गया जिसमें दीपावली क्रॉफ्ट, नवरात्रि क्रॉफ्ट के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग संदीप पाटिल, संभू पाल, संगीता प्रजापति, हिमांशु पाण्डे, ईश्वरी प्रसाद राउत, मनोज पासी, सेशोदेव बाग, चांदनी पासी, महिमा नेताम, हर्षित पांडे का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू स्कूल संचालक द्वारा किया गया वही आभार प्रकट कविता पाटिल उपासना हरपाल मैम द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल मोनाली पाल मैम, कविता पाटिल, दिव्या थापा मैम ,उपासना हरपाल, रक्षा दुर्गा, यशिका कश्यप मैडम, स्कूल सहायिका संतोषी नेताम, दयादास साहू, सहित सभी बच्चों पालकों सहित दर्शक वर्ग उपस्थित रहे।

विज्ञापन 

 

मोदी जन्मोत्सव पर अमलेश्वर में ‘सेवा पखवाड़ा’ 17 से 2 अक्टूबर तक, तैयारी पूरी – कमलेश चंद्राकर

अमलेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। अमलेश्वर भाजपा मंडल ने इस...

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा पहुंचे अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर के घर

नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के घर पितृ भोज में शामिल हुए प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर से की...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

विज्ञापन 

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है