कांग्रेस कमेटी पाटन ने मनाया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की श्रद्धांजलि अर्पित…

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न

पाटन ; आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही उनके दिखाए हुए आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में शांति, भाईचारे तथा समानता का संदेश देने का आग्रह किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रेरणा आज भी प्रासंगिक है और उनके विचार समाज को सही दिशा दिखाते रहेंगे।

इसी अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी के सरल, सच्चे और सादगीपूर्ण जीवन तथा उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे को याद करते हुए कहा गया कि उनका योगदान राष्ट्र की शक्ति और किसानों के सम्मान के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन कर एवं शास्त्री जी को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है