पाटन 04 मार्च : दुर्ग जिला अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने कब्जा किया है 25 जनपद सदस्यों में 18 जनपद सदस्य भाजपा के है ।जिससे भाजपा के अध्यक्ष कीर्ति नायक को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा नेता कमलेश वर्मा को चुना गया। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद परिसर में ही फूल मालाओं से स्वागत किया
मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योतिष साहू, रानी बंछोर सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।