जमराव में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लोकसंस्कृति का उत्सव, भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता संपन्न…

* जमराव में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लोकसंस्कृति का उत्सव — अखाड़ा कला प्रतियोगिता में गूंजा छत्तीसगढ़िया जोहार…
* जमराव में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता संपन्न…

पाटन (दुर्ग): ग्राम पंचायत जमराव में शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर पारंपरिक भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना और राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर, पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ठजनों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में कुल 11 अखाड़ा कला दलों ने भाग लिया और अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन प्रस्तुति सुवा नृत्य की रही, जिसने उपस्थित जनसमूह से खूब सराहना बटोरी। वही अम्लेश्वर, टेकारी, सातरा, रवेली, मुर्रा, झीट, महुदा और भाठागांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने कहा कि “अखाड़ा कला हमारी छत्तीसगढ़ी पहचान है” इसे आगे बढ़ाना हम हर ग्रामवासी का दायित्व है। जब युवा अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं, तो समाज और परंपरा दोनों सशक्त बनते हैं। वही ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी और युवाओं के जोश से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया और सामूहिक भोज के साथ आयोजन का समापन हुआ।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है