केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग द्वारा 65 वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन

Advertisement

दुर्ग/संतोष देवांगन : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग के द्वारा, 65 वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन, बैंक के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमे वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा संघ के द्वारा प्रस्तुत किया गया, साथ ही संघ के कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति मूलभूत सुविधा हेतु, कर्मचारी संघ के द्वारा शासन से मांग की है, वही कर्मचारी संघ ने कोरोना काल में जो कर्मचारी का देहाव सान हो गया, उसके परिवार को आर्थिक सहयोग भी किया।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दे की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के कर्मचारियों के द्वारा,  18 जून को वार्षिक आम सभा का आयोजन, बैंक के  सभागार में किया गया, जहां कर्मचारियों के हित में कार्य करने का फैसला, कर्मचारियों के संघ के पदाधिकारियों ने किया, वहीं कर्मचारियों ने बैंक में हो रही, असुविधा के बारे में यूनियन को अवगत कराया, बताया गया की , कई बैंक ऐसे हैं, जहां महिला कर्मचारियों के लिए, शौचालय की व्यवस्था नहीं है, इस बात को लेकर बैंक के महीला अधिकारी और कर्मचारियों ने, यूनियन के सामने मांग रखी।

आपको बता दें की, कर्माचारी संघ के द्वारा, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य विषयों पर भी, विस्तार से चर्चा की एवं कर्मचारी हित में संघ काम करें, ऐसा सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा, वही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की, किसी भी प्रकार की असुविधा कर्मचारियों को नहीं होगी, जिसके लिए शासन प्रशासन से सभी स्तर पर बात रखने की बात कही, वही मैनेजमेंट एवं संचालक समिति से शीघ्र बात रख कर, कर्मचारी हित में काम करने का आश्वासन दिया, वही कोरोना काल में देहावसान हुए कर्मचारियों के परिवार को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया,  तत्पश्चात अतिथियों का साल श्री फल एवं  से सम्मान किया गया।

आपको बता दे की , यह वार्षिक आम सभा का आयोजन 18 जून को संपन्न हुआ।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर ,महा सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव सहित, यूनियन के लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ ट्वन्टी फोर न्यूज़ के लिये दुर्ग से करनसाहू  के साथ, संतोष देवांगन की रिपोर्ट।

पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर...

पाटन में कांग्रेस को मजबूती, सरजू और नीरज बने सेक्टर अध्यक्ष

* पाटन कांग्रेस संगठन हुआ सशक्त, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, पाटन कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां तय... * सरजू साहू व नीरज सोनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है