उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा के संदेश दिये

Advertisement

अम्लेश्वर 31जनवरी : उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा -पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2025 को सड़क सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। भारत सरकार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आह्वान पर देश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए 0 1 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

जागरूकता अभियान में स्वयंसेवको ने रैली निकालकर ग्राम वासियों को एवं सड़क में चल रहे यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया और सुरक्षित एवं नियमित गति मे वाहन चलाने के लिए अपील किये।जागरूकता अभियान में सभी ने *सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा* के संदेश दिये और शपथ लिए।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पी. के . सांगोंडे के आदेशानुसार, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित के मार्गदर्शन से एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे आज का कार्यक्रम सफल हुआ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है