रानीतराई: तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा रक्तदान शिविर एवं बच्चों के स्वास्थ्य परामर्श का आयोजन किया गया। जहां पर युवा साथियों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के शुभ अवसर पर रक्तदान कर महादान किया आपको बता दे 32 युवाओं ने रक्तदान देकर महादान किया कई युवा पहली बार रक्तदान किया। युवा संयोजक गोपेश साहू एवं पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने ब्लड डोनेट करने वाले युवा साथियों को शुभकामनाएं दी एवं युवा प्रकोष्ठ के द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।



