जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की नियुक्ति पर दुर्ग भाजपा कार्यालय पहुँचकर योगेश निक्की भाले ने मुलाकात कर दी बधाई

पाटन – प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक चुनाव दुर्ग जिला में संगठन महापर्व के निमित्त सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक – ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा संभाग प्रभारी द्वारा की गई।

जिला महामंत्री का दायित्व निभाने वाले कर्मठ नेता सुरेंद्र कौशिक जी को भाजपा दुर्ग जिला के अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने अपने साथियों के साथ दुर्ग भाजपा कार्यालय पहुँचकर नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर पाटन भाजपा मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी,अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,केशव बंछोर,सागर सोनी,सरपंच आशीष बंछोर,प्रवीण मढ़रिया,पूणेंद्र सिन्हा,आदित्य सावर्णी,खिलेश वर्मा,संदीप बंछोर,सीता देवांगन,हेमलता पटेल प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है