आखिर कब मिलेगी, सड़क पर बैठे पशुओं से राहगीरों को छुटकारा,कौन है ज़िम्मेदार

अम्लेश्वर 09 सितंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मेन चौक थाना के पास बैठे रहते हैं, दिनभर मवेशी। ये समस्या सिर्फ अम्लेश्वर का नही है पूरे उत्तर पाटन सहित जिले का है। आपको बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सड़क पर बैठे पशुओं के शासन स्तर पर व्यवस्थापन करने के लिए 16 अगस्त को पाटन एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया गया था। लेकिन उक्त गौ सत्याग्रह का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। आज भी सड़क पर मवेशी बैठे नजर आ रहा है। किसानो की फसल का भी नुकसान हो रहा है। जिस पर आज भी शासन प्रशासन मौन साधे हुए हैं। वही जिला प्रशासन के द्वारा भी मेन रोड पर बैठे पशुओं को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसका भी कोई अता पता नहीं है।

पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू के द्वारा सड़कों पर बैठे मवेशी से निजात पाने के लिए लोगो के आवाज बनकर लगातार सोशल मीडिया पर समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। लेकिन पशु पालकों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। आखिर इन समस्याओं का समाधान कब होगा। लोगों को सड़क पर बैठे मवेशी से छुटकारा कब मिलेगी। लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा कब मिलेगी। यह बड़ी समस्या है। आम लोग इस तरह की समस्या से रोज गुजर रहे हैं। वही इस समस्या से वीआईपी सहित अधिकारी कर्मचारियों को भी जूझना पड़ रहा है। रोड मे आवागमन करने से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना सड़क पर बैठे पशुओं से हो रही है। जिस पर पशु पालक सहित शासन प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सड़क पर बैठे मवेशियों से कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जिसका जिम्मेदार कौन है पशु पालक या शासन प्रशासन। किसी भी प्रकार की प्रशासन के द्वारा व्यवस्थापन के कार्य पशुओं की नहीं की जा रही है। वही स्थानीय प्रशासन भी मौन साधे हुए हैं। गौठानों में चारा पानी नहीं होने के कारण स्थानीय प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में लोगों को कैसे मिलेगी इन पशुओं से छुटकारा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है