अरसनारा में ग्रामीणों ने विश्व योग दिवस पर “करे योग रहे निरोग” का दिया संदेश

Advertisement

करन साहू,पाटन 22 जून : पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में अतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रांगण में ग्रामीणजनों द्वारा सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिसमें ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने योग दिवस की बधाई दिया एवं कहा कि जिस प्रकार से “करे योग रहे निरोग ” के मूलमंत्र के संदेश को प्रत्येक जनमानस तक पहुंचाने हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने आह्वान किया।

जिनका भारत वर्ष ही नहीं वरन विश्व के अनेकों देशों ने स्वीकार किया है। भारत देश पुनः विश्वगुरु का दर्जा प्राप्त हो इनके लिए हम सबको प्रयत्नशील रहना चाहिए। योग से मन और मस्तिष्क एकाग्र होता है, हमारा स्वास्थ्य निरोग रहता है अतः हम सबको प्रतिदिन योग करना चाहिए। सभी को योगाभ्यास कमलेश सिंगौर ने कराया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर शीतल साहू, रामकृष्ण निर्मल, कोमल वैष्णव, ईश्वरकमल साहू, शिक्षकगन डी आर वर्मा, डी एस मानकुर, देवसिंग बंजारे, रामेश्वर साहू, रघुनन्दन वर्मा, रमाकांत साहू, अजय वर्मा, सुषमा वर्मा,दिपान्जलि वर्मा सहित ग्रामीणजन व बच्चों ने योग किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है