सेवा की मिसाल: नर्स राधिका देवांगन को ग्राम बेलौदी ने दी भावभीनी विदाई

ग्राम पंचायत बेलौदी में नर्स राधिका देवांगन के सम्मान में सादगी भरे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, मितानिनों ने किया सम्मान, गांव की ‘स्वास्थ्य दीदी’ को सलाम, बेलौदी में विदाई पर छलके भावनाएं…

बेलौदी/पाटन (संतोष देवांगन) ग्राम पंचायत बेलौदी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ स्वास्थ्य सेवा में समर्पित नर्स राधिका देवांगन को उनके पदोन्नति के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिन बहनों की उपस्थिति में सादगी और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य केंद्र मर्रा में कार्यरत राधिका देवांगन, विगत 24-25 वर्षों से ग्राम मर्रा के साथ-साथ ग्राम पंचायत बेलौदी में भी निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती रही हैं। वे आंगनबाड़ी केंद्रों और मितानिनों के साथ मिलकर गांव में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। Nurse Radhika Dewangan सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद ने बताया कि राधिका देवांगन के कार्यों की बदौलत ग्राम में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। उन्होंने आगे कहा कि उनका अनुभव और सेवा भावना आने वाले समय में भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अब जब उन्हें मर्रा स्वास्थ्य केंद्र से पदोन्नत कर सुपरवाइजर के रूप में सेलूद स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है, तो ग्राम पंचायत बेलौदी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिन बहनों ने मिलकर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्हें उपहार भेंट कर भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद, ग्राम सचिव चंद्रशेखर यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-श्रीमती केंवरा वर्मा, कल्पना वर्मा,  लता वर्मा,  तरनी गंधर्व,  आंगनबाड़ी सहायिका-फुलेश्वरी निषाद,  पुष्प ठाकुर,  झामिन वर्मा,  चित्ररेखा निर्मलकर एवं मितानिन बहन-सुनीता वर्मा ,  प्रेमलता वर्मा ,  चन्द्रप्रभा वर्मा उपस्थित रही।

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है