सांकरा उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ नवजात शिशुओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर…

Advertisement

* सांकरा उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ नवजात शिशुओं का टीकाकरण
* स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव- सरपंच रवि सिंगौर

अम्लेश्वर : विकासखंड पाटन के अंतर्गत आने वाले सांकरा उप स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि वे गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही बीमारियों से बचाव का सबसे सशक्त उपाय है।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री सिंघौर ने बताया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों के टीकाकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के टीकाकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है