पाटन में ‘वुमन फॉर ट्री’ कैंपेन के तहत महिला समूहों को मिला पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा

पाटन में ‘वुमन फॉर ट्री’ कैंपेन के तहत महिला समूहों को मिला पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा ; वृक्षों की रखवाली अब महिलाओं के हवाले, पाटन में शुरू हुई हरित पहल…

पाटन : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘वुमन फॉर ट्री कैंपेन’ के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल करते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वेदिका स्व-सहायता समूह एवं श्रद्धा स्व-सहायता समूह को पर्यावरण संरक्षण किट सौंपी गई। ये समूह अब पाटन नगर क्षेत्र में लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, संरक्षण और संवर्धन का कार्य करेंगी।

 फेसबुक से जुड़े 

इसके साथ ही, वे स्थानीय नागरिकों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।  इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि, “वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण” मानव जीवन से गहराई से जुड़े विषय हैं। महिलाओं की भागीदारी से यह अभियान न केवल सशक्त होगा बल्कि समाज में एक नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।

इस अभियान के तहत महिलाओं को दी गई किट में पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक उपकरण, जैविक खाद, सिंचाई साधन और जागरूकता सामग्री शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत द्वारा यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ हरित वातावरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, पार्षद चंद्रप्रकाश बिज्जू देवांगन, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, पार्षद संगीता धुरंधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, दोनों समूहों की अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है