सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई और अन्नप्राशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में किया गया “गोद भराई और अन्नप्राशन” कार्यक्रम आयोजित  

रानीतराई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज परियोजना पाटन,सेक्टर रानीतराई के ग्राम पंचायत रानीतराई में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई और अन्नप्राशन का समारोह का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माता की गोद भराई की गई और उन्हें पोषण कीट प्रदान की गई ,वहीं बच्चों का अन्नप्राशन करा कर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरुक किया गया ।

संबलपुर में संकुल स्तरीय जेंडर सभा का आयोजन ; महिलाओं की समान भागीदारी से ही सशक्त समाज का निर्माण- मोनिका देवांगन

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर आंगनवाड़ी में पौष्टिक थाली , अंकुरित अनाज, गाजर, चुकंदर, मूली, खीरा, सलाद के रूप में और रेडी टू ईट से बने व्यंजन, कटवा चकली, नमकीन, ढोकला, लड्डू और अन्य प्रकार के व्यंजन का इंस्टॉल लगाया गया। हरे पत्तेदार सब्जियां मूंगा, भिंडी, तरोई , गोभी ,पत्ता गोभी, मूंगा भाजी,फल, सूखा अनाज दाल ,चावल, बड़ी, चना , मूंग,गुड, मूंगफली से रंगोली बनाकर इनको खाने के फायदे के बारे में बताया गया।हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, फली और मूंग का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, हड्डियों को ताकत देता है और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई और अन्नप्राशन इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि वर्मा जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य माननीय अशोक शर्मा जी, पूर्व सरपंच महोदय श्री निर्मल जैन जी, पूर्व उपसरपंच सुअंजना चक्रधारी, वार्ड पंच तेजेश्वरी कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे । इनके अलावा हमारे महिला बाल विकास के अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा, पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू मैडम के उपस्थिति में सुपोषित बच्चों को इनाम दिया गया, मातृ वंदना महिलाओं को, महतारी वंदन महिलाओं को, कार्यकर्ता सहायिका, मितानिनों को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान में पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की ‘मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है’ ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका ,और मितानीन जो कार्य कर रहे हैं वह अत्यंत सराहनीय है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता-लीना बंजारे , कुंजिका बघेल, चंदा ठाकुर , सहायिका -किरण सोनी, जामुन ठाकुर , अनसुईया यादव, सुधा तिवारी, गर्भवती माताएं सीमा पटेल, नागेश्वरी यादव, श्यामा पारधी, रवीना, पूजा पारधी, प्रमिला और अन्य ग्रामीण महिलाएं बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा बने।

खारून नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने लिया जायजा

खारून नदी के उफान से अमलेश्वर, जमराव, खुड़मुड़ा, भोथली और मगरघटा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न — कांग्रेस...

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है