अम्लेश्वर 16 फरवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद में भाजपा के उम्मीदवार दयानंद सोनकर ने जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस से 11 पार्षद नगर पालिका में चुनकर आए हैं और अध्यक्ष पैनल से सिर्फ 06 भाजपा के पार्षद जीत हासिल की है। वही भाजपा से बागी होकर राजू सोनकर वार्ड क्रमांक 03 से निर्दलीय पार्षद बने और कांग्रेस के बागी होकर खूबीराज सोनकर वार्ड 07 से निर्दलीय पार्षद बने हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए स्पष्ट बहुमत कांग्रेस पार्टी के पास 10 पार्षद है। वही दो निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद बने हैं जिससे नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में उपाध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।