नगर पालिका अमलेश्वर में निर्दलीय चुनाव लड़े दो पार्षदों को मिला महत्वपूर्ण विभाग, खूबी स्वास्थ्य तो राजू को मिला राजस्व

Advertisement

अम्लेश्वर 01 अप्रैल : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में प्रथम बार चुनाव होने के पश्चात निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के 3 अप्रैल को प्रथम सामान्य सभा की बैठक होगी।
आपको बता दें पालिका के प्रथम चुनाव में दो पार्षद निर्दलीय चुनाव लड़कर चुनाव जीतकर परिषद में आए हैं। राजू सोनकर जो भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और विजय घोषित हुए वहीं खूबी राज सोनकर जो कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते जिसको नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में महत्वपूर्ण स्थान मिला। खूबी राज सोनकर को स्वास्थ्य तथा चिकित्सा विभाग और राजू सोनकर को राजस्व तथा बाजार विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग मिला है। भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ आलोक को मिला लोक निर्माण विभाग, सोहन निषाद को मिला जल विभाग, यामिनी मनोज यादव को मिला खाद्य विभाग और श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर को मिला शिक्षा विभाग।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है