नव दिवसीय यज्ञ एवं देवी भागवत आयोजन सुंदरकांड पाठ से हुआ शुभारंभ

Advertisement

* नव दिवसीय यज्ञ एवं देवी भागवत आयोजन सुंदरकांड पाठ से शुभारंभ हुआ…

पाटन : क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होना है।

 फेसबुक से जुड़े 

तत्संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव शर्मा जी के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक रखा गया, उपस्थित सभी सदस्यों से आयोजन संबंधित तैयारी हेतु चर्चा किया गया, महत्वपूर्ण वृहद धार्मिक आयोजन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

आयोजन संबंधित सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी प्रार्थना करते हुए संकट मोचन मंगल मूर्ति मारुति हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में सुन्दरकांड पाठ संध्या 06 बजे से पंडित जी एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया।

आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि आयोजन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत धार्मिक आयोजन में यथासंभव सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

आंबेडकर जयंती पर दुर्ग में आदिवासी समाज की भव्य रैली, जुटे सैकड़ों लोग

* गोंड महासभा की पहल: रैली में जुटे सैकड़ों लोग, सेवा भाव से हुआ आयोजन, रैली में दिखी अनुशासन की मिसाल... * दुर्ग में गूंजा...

रानीतराई में भाजपा का “गांव चलो, घर चलो” अभियान

*  रानीतराई में “गांव चलो, घर चलो” अभियान, जनप्रतिनिधियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी... *  नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है