प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी…
* सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे योजना की राशि…

दुर्ग/जामगांव आर:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री #Vishnu Deo विष्णुदेव साय आज बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने बताया कि इस योजना के तहत इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे पहले फरवरी माह में योजना की 24वीं किस्त के रूप में 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि महिलाओं के खातों में जारी की गई थी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 25वीं किस्त जारी होने से प्रदेश की महिलाओं में उत्साह का माहौल है।

मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में हस्तांतरित करेंगे, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है