तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न, लालेश्वर साहू की पैनल ने मारी बाज़ी

Advertisement

  • पाटन साहू संघ का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न, 318 मतों से लालेश्वर साहू हुए विजयी…
  • महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, विमला और भुनेश्वरी साहू ने दर्ज की शानदार जीत, “सामाजिक एकता पैनल” ने किया क्लीन स्वीप…

पाटन: तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक आम चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। कुल 98 इकाइयों के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान में भाग लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चली, जिसके तुरंत बाद मतगणना की गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू ने परिणामों की घोषणा की, जिसमें लालेश्वर साहू द्वारा गठित “सामाजिक एकता पैनल” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख पदों पर विजय हासिल की।

 फेसबुक से जुड़े 

वही अध्यक्ष पद पर सामाजिक एकता पैनल के लालेश्वर साहू ने भक्त माता कर्मा पैनल के दिनेश साहू को 318 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

वही उपाध्यक्ष (महिला) पद पर विमला साहू ने अंजिता साहू को 181 मतों से पराजित किया, जबकि उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर दुलेश्वर साहू ने किशोर साहू को 55 मतों से मात दी।तथा संगठन सचिव (पुरुष) पद पर सुरेन्द्र साहू ने उमेश साहू को 263 मतों से परास्त किया, वहीं संगठन सचिव (महिला) पद पर भुनेश्वरी साहू ने लीना साहू को 62 मतों से हराकर विजय हासिल की।

इस पूरे चुनाव के दौरान मतदाताओं और प्रत्याशियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाग लिया। मतदान और मतगणना की निष्पक्षता को लेकर सभी ने संतोष व्यक्त किया।

वही मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू ने परिणाम घोषित किया, चुनाव परिणाम घोषित होते ही लालेश्वर साहू और उसके सभी प्रत्याशियों को सामाजिक पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू, निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश साहू,धनराज साहू,दिलीप साहू, चंद्रिका साहू, अश्वनी साहू, यतीश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, राकेश साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, किशन हिरवानी, रामनारायण साहू, गायत्री साहू, पारखत साहू, टेस राम साहू, हरिशंकर साहू, कृष्णा साहू, शोभाराम साहू, देवेंद्र साहू, लाल सिंह साहू,गंगादीन साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

कब बनही मुक्ति धाम.? – पूछत हे तरीघाट

*  कब बनही मुक्ति धाम.? — तरीघाट के ग्रामीण मन के सवाल, अंतिम संस्कार बर नई मिलत सुविधा, एक साल बाद घलो अधूरा हे...

भाजपा सरकार में किसानों के साथ लगातार छल- राकेश ठाकुर

* भाजपा सरकार में किसानों के साथ लगातार छल, प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया : राकेश ठाकुर... दुर्ग।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है