गौमाता की पूजा एवं खिचड़ी खिलाकर लिया आशीर्वाद, गाँव की सुख समृद्धि एवं शांति का किया कामना

पाटन 02 नवंबर : पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा गौ माता की पूजा कर खिचड़ी प्रसाद खिलाया गया। ग्राम के सरपंच हरिशंकर साहू ने जानकारी दिया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम में किसानों के धान फसल को सुरक्षित रखने हेतु घूमन्तु पशुओं को पंचायत द्वारा व्यवस्थित किया गया है। उक्त सभी पशुओं को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाया गया।सरपंच हरिशंकर साहू ने समस्त ग्रामवासियों को दीपावली , गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया एवं साथ ही प्रेम सदभाव के साथ त्यौहार मनाने अपील किया।

इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती अजीता साहू, पंचगन अश्वनी हिरवानी, दुष्यंत वर्मा, किशन साहू, विनोद यादव, ग्राम के वरिष्ठजन नारान्तक साहू,पोखन साहू,बुधारु साहू,अरुण साहू, पुनारद साहू,यशवंत साहू,चंदू साहू, आत्मा साहू, रामाधार कौशिक एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति हुआ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है