कल 10 सितंबर को बड़ा आंदोलन, गाड़ा बैला की रैली में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट किसान और कांग्रेसी- राकेश ठाकुर

Advertisement

पहले खाद डीएपी अब यूरिया की कमी को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन – राकेश ठाकुर…
गाड़ा बैला की रैली में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट किसान और कांग्रेसी…

दुर्ग: जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू की उपस्थिति में कलेक्टर और एसपी दुर्ग को 10 सितंबर को किसानों की खाद की कमी को लेकर गाड़ा बैला रैली निकालने की सूचना दी ।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है । पहले किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला किसानों को कालाबाजारी में हजारों में डीएपी खाद लिया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

अब फिर किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है 266 रु की यूरिया 1500 ,2000 में लेने मजबूर हो रहे है । इसको लेकर बुधवार को कांग्रेसी किसानों के साथ गाड़ा बैला रैली निकालकर राजीव भवन से दुर्ग कलेक्ट्रेट जायेंगे ।

ज्ञापन सूचना देने वालों में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू सहित प्रवक्ता नासिर खोखर, गोलू अजय गुप्ता, मुकेश साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, बिजेंद्र भारद्वाज,मोहित वाल्दे, तिलक राजपूत, अबरार पंवार, सुमित घोस असगर अली, रामकुमार सूर्यवंशी राजेश साहू भास्कर साहू सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है