पेय जल संकट से निपटने ताँदुला जलाशय के गेट खोलने का जनप्रतिनिधियों की सांसद से मांग

पाटन। जनपद पंचायत पाटन में सबसे अधिक मतों से विजई क्षेत्र क्रमांक 03 के ग्राम पंचायत घुघुवा(क) निवासी नव निर्वाचित जनपद सदस्य ख्याति प्राप्त शिक्षाविद युवा भाजपा नेता समाजसेवी इंजीनियर प्रणव शर्मा, सरपंच शैलेन्द्री ढालसिंह साहू, उप-सरपंच शिवनारायण शर्मा, पंचगण मोतीलाल देवांगन एवं भाजपा बुथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता थानेश्वर प्रसाद साहू, मनोज साहू, चूड़ामणि साहू, मनोज कौशिक एवं गणमान्य नागरिक ग्रामीण कृषक गंगाराम साहू, ढालसिंह साहू, ललित सोनकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के निवास स्थान सेक्टर 05 भिलाई में भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किये, साथ ही उपस्थिति सभी ने क्षेत्र में वर्तमान गिरते भू जल स्तर के संबंध में जानकारी देते हुए संभावित पेय जल संकट से निपटने ताँदुला जलाशय के गेट खोलने का निवेदन किया जिस पर सांसद महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारी को जल्द से जल्द आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है