धमना में तीन दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन

जामगांव आर 27 मार्च :  पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धमना में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आपको बता दें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से ग्राम धमना में 28, 29, 30 मार्च को 3 दिन से रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दयाराम साहू पूर्व विधायक, लोकेश महलवार सरपंच ग्राम पंचायत धमना, गौतम जैन ,रवि कुमार अग्रवार, लाल कुमार साहू, जोगीराम साहू, अंकालु राम साहू, गणेश सोनवानी, लक्ष्मण सोनवानी, गोवर्धन ठाकुर, पतीराम यादव, सिरेंद्र साहू, डॉ डी आर अग्रवार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर सम्मानित अतिथि होंगे लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष, योगेंद्र साहू, नारद साहू, खेमलाल देशलहरा,रवि सिन्हा, दिनेश जैन, अजय अग्रवार ,लेख राम साहू, संतोष साहू।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस एवं समापन पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि होंगे श्रीमती सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग। कार्यक्रम अध्यक्षता करेंगे श्रीमती कल्पना नारद साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्ग।

विशेष अतिथि पवन शर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग। जितेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, अमित अग्रवाल सरपंच ग्राम पंचायत बेल्हारी,शशि अग्रवार शिक्षक के उपस्थिति में समापन होगी।

कार्यक्रम की तैयारी यूथ विजील ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासी धमना के द्वारा किया जा रहा है।उक्त जानकारी मीडिया को जिला पंचायत प्रतिनिधि नारद साहू ने शेयर किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है