28 सितंबर को सांकरा में भव्य जस-झांकी “जुटेंगे हजारों श्रद्धालु” महोत्सव की तैयारी जोरों पर

* सांकरा में नवरात्रि पर भव्य जस झांकी का आयोजन 28 सितंबर को…
* पुराना बाजार चौक सांकरा बनेगा श्रद्धा का केंद्र, नवरात्रि पर होगी झांकी की झलक…

अमलेश्वर “पाटन के गोठ”(संतोष देवांगन 7000170507); जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में इस वर्ष नवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 28 सितंबर की रात्रि को यहां नव ज्योति उभय जस झांकी परिवार कपसदा (कुम्हारी) द्वारा भव्य झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम पुराना बाजार चौक, सांकरा में रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा।

वहीं ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच श्री रवि सिंगौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए पूरे ग्राम में उत्साह का माहौल है। झांकी कार्यक्रम को देखने के लिए न सिर्फ सांकरा के ग्रामीण, बल्कि आस-पास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

झांकी आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। स्थानीय युवाओं की टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। नवरात्रि पर्व पर देवी की आराधना के साथ सांस्कृतिक समर्पण की यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगी।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है