घुघुवा(क) के ग्रामवासियों में भारी आक्रोश, कल 10 मई को होगी अहम बैठक

Advertisement

* यूरोसेम कंपनी को बिना जानकारी NOC देने पर घुघुवा(क) में बवाल, कल 10 मई को ग्रामवासियों की बाजार चौक में होगी महापंचायत…
* घुघुवा(क) में कंपनी स्थापना को लेकर बढ़ा तनाव, ग्रामसभा में उठेगा विरोध का स्वर…

पाटन : क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में प्रस्तावित यूरोसेम कंपनी को ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों की जानकारी एवं सहमति के बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस निर्णय से गांव के लोगों में भारी आक्रोश और आशंका का माहौल बना हुआ है।

 फेसबुक से जुड़े 

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी संचालन से होने वाले लाभ, हानि, सुविधाएं, संभावित समस्याएं एवं पर्यावरणीय प्रभावों पर गांव स्तर पर कोई चर्चा नहीं की गई। इसी मुद्दे को लेकर रविवार 10 मई को प्रातः 8 बजे बाजार चौक घुघुवा(क) में ग्रामवासियों की बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में ग्राम के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक परिवार से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव के भविष्य और हितों को सुरक्षित रखने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

वहीं इस बैठक को लेकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल है तथा मीडिया प्रतिनिधियों के भी उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है।

पाटन; ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न

* पाटन कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न... पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की नीतियों, परीक्षा अनियमितताओं एवं...

राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ

* स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ, धमधा नगर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ आवेदन अभियान, घर-घर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है